उत्तराखंड

जागरा (देवनायणी) मेला पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं रखा जाये ध्यान : महाराज

  • जागरा (देवनायणी) मेला पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं रखा जाये ध्यान: महाराज
  • हनोल में राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को लेकर हुई बैठक

देहरादून। हनोल स्थित महासू मंदिर में देव दर्शनों के लिए जागरा (देवनायणी) मेला पर्व पर पूर्व की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुगम आवागमन के लिए मोटर मार्गों के सुधारीकरण का काम समय किया जाये।

उक्त बात प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को लेकर पर्यटन विकास परिषद, गढ़ीकैण्ट में आयोजित एक बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहीं।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने कहा कि 18 सितम्बर 2023 को महासू देवता, हनोल और 19 सितम्बर 2023 को चालदा महाराज, दसेऊ में आयोजित होने वाले जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व की तैयारियां को सभी विभाग अपने अपने कार्यों को समय से पूरा कर लें। क्योंकि पूर्व की तरह इस बार भी इस देव आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

इसलिए मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सुगम आवागमन के लिए मोटर मार्गों के सुधारीकरण का काम समय किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के सुविधाजनक आवागमन के लिए हरिद्वार-देहरादून-विकास नगर वाया चकराता से हनोल, देहरादून-मिनस-हनोल, शिमला से हनोल, नैरवा-अटाल-हनोल, देहरादून विकास नगर-डामटा-बड़कोट-पुरोला-मोरी-हनोल, उत्तरकाशी से हनोल तक बसों के संचालन की व्यवस्था की जाये और जागरे के समय टैक्सियों के रेट तय करने के साथ साथ सहिया से दसऊ जाने के लिए भी बस एवं टैक्सियों की व्यवस्था की जाये इसके अलावा 18-19 सितम्बर को जागरे के दिन बस सेवा त्यूनी से हनोल, हनोल से त्यूनी शुरू करने को कहा।

उन्होंने हनोल जागरे के दौरान स्वास्थ्य कैंप लगाने, 108 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध करवाने और दवाईयों की उपलब्धता के भी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह त्यूनी से हनोल और सहिया से दसऊ मोटर मार्गो में शीघ्रता से पेचवर्क करवायें ताकि श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाराज ने हनोल में पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखना, अतिरिक्त फोर्स तैनात करने, वीआईपी दर्शनों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, विद्युत व्यवस्था, जनरेटर की व्यवस्था सहित मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। पेयजल जल विभाग से श्रद्धालुओं के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में हनोल मंदिर समिति के सचिव सोहनलाल सेमवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कमल बिजवान, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, संस्कृति सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल, एसडीएम चकराता मुक्त मिश्रा, एडीएम राम जी शरण, सीओ विकास नगर सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top