उत्तराखंड

बड़ी खबर : मोरी क्षेत्र के दूरस्थ गांव में लगी भीषण आग, पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया

  • मोरी क्षेत्र के दूरस्थ गांव में लगी भीषण आग
  • पुलिस, फायर, SDRF की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय लोगों के सहयोग से किया आग पर काबू

इंफो उत्तराखंड 

आज रात्रि में करीब 1:00 बजे थाना मोरी के दूरस्थ ग्राम स्वीचाण गाँव में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस मय आपदा उपकरण, फायर सर्विस एवं SDRF की टीम तुरन्त मौके पर पहुंचे, मौके पर मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस, SDRF, पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

आग आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाणगांव थाना मोरी के घर पर लगी थी,जिसमें चार परिवार रहते थे, उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है,घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है,जिनका आंकलन किया जा रहा है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही तुरन्त मौके पर जाकर त्वरित कार्यवाही कर भीषण आग पर काबू पाने की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई तथा उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top