उत्तराखंड

उत्तराखंड : आयुर्वेद निदेशालय से आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की प्रशिक्षण हेतु अंतिम सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेद निदेशालय से आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की प्रशिक्षण हेतु अन्तिम सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में संयुक्त निदेशक डॉ. के० एस० नपलच्याल ने आदेश जारी किया है।

संयुक्त निदेशक डॉ. के० एस० नपलच्याल द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार शासन द्वारा 65 आयुष हैल्थ एवं वैलनेस केन्द्रों को NCD Reversal हेतु विशिष्ट केन्द्रों के रूप में स्थापित किया जाना है, जिनमें तैनात सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारियों को डायबटीज, हाईपरटेंशन, कार्डियक डिस्अर्डर रिवर्सल हेतु माधवबाग संस्थान द्वारा विकसित प्रोटोकॉल के अन्तर्गत जनवरी माह के अन्त में 15-20 घण्टे का 03 दिवसीय ऑफलाईन प्रशिक्षण (देहरादून में) तथा 280 घण्टे का ऑनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

जनपद में स्थापित आयुष हैल्थ एवं पैलनेस केन्द्रों में तैनात सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारियों में से निम्न शर्तों को पूर्ण करने वाले 08-10 चिकित्साधिकारी को नामित करने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में इंटरनल स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन

1. सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारी नियमित रूप से नियुक्त हो।

2. सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारी की न्यूनतम 05 वर्ष की राजकीय सेवा शेष हो।

3. सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारी कम्प्यूटर/आई०टी० का सामान्य ज्ञान रखता हो।

4. सी०एच०ओ०/चिकित्साधिकारी ऐसे आयुष हैल्थ एवं वेलनेस केन्द्र से हो, जहां पर डायबटीज, हाईपरटेंशन, कार्डियक डिसआर्डर के रोगियों की संख्या अधिक हो।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. तबस्सुम बनी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति

अथवा सी०एच०ओ०/चिकित्सक प्रशिक्षण लेकर डायबटीज, हाईपरटेंशन, कार्डियक डिसआर्डर रिवर्सल सम्बन्धी कार्य किये जाने के इच्छुक हो आपको निर्देशित किया जाता है, कि दिनांक 06.01.2023 अपराहून 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उक्त सी०एच०ओ० नामित करते हुए निम्न प्रारूप में सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत सूचना पृथक से प्रेषित की जायेगी।

पढ़ें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top