Ad Ad
उत्तराखंड

AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

देहरादून। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों ने अपना अलग संगठन बना लिया है। असोसिएशन ऑफ गवर्नमेंट मेडिकल फैकल्टी, उत्तराखंड (AGMFU) की पहली कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में डॉ. चन्द्रशेखर (हरिद्वार) को अध्यक्ष और डॉ. पवनीश लोहान (देहरादून) को महासचिव बनाया गया है। डॉ. साधना अवस्थी (हल्द्वानी) और डॉ. सुशील ओझा (देहरादून) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

संयुक्त सचिव पद पर डॉ. मनीष भट्ट (अल्मोड़ा), डॉ. सुरेन्द्र सिंह (श्रीनगर), डॉ. आशीष कुमार (हल्द्वानी) और डॉ. योगेश्वरी (देहरादून) को नियुक्त किया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. योगेश कुमार (पिथौरागढ़), डॉ. सृजन श्रीवास्तव (रुद्रपुर), डॉ. मोहित सोनी (श्रीनगर), डॉ. डी.सी. पुनेरा (अल्मोड़ा) और डॉ. एन.एस. बिष्ट (देहरादून) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने खेत में चलाया टिलर, दिया ये संदेश

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अजय आर्य ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती पारदर्शिता और ईमानदारी से ही संभव है। उन्होंने सभी से निष्ठा के साथ काम करने और चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर ने कहा कि संगठन राज्य में मेडिकल शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  16 जून को ऋषिकेश में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित करेगा पीआईबी देहरादून

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी मतभेदों से बचना जरूरी है। उन्होंने मीडिया में आई मतभेदों की खबरों को लेकर भी सावधानी बरतने की बात कही।

नवगठित कार्यकारिणी ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top