- दून अस्पताल में फिर पत्रकारों से अभद्रता, सुरक्षाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप
- _ ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसो. के महासचिव सोमपाल से धक्कामुक्की, पत्रकारों में आक्रोश
देहरादून। दून अस्पताल की इमरजेंसी में पत्रकारों से अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक महिला पत्रकार के साथ मोबाइल छीनने और दुर्व्यवहार की घटना के बाद अब एक और पत्रकार के साथ सुरक्षा गार्डों द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात ऑल इंडिया स्मॉल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन के महासचिव सोमपाल सिंह एक पत्रकार साथी की पत्नी के इलाज के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि स्कूटी खड़ी करते ही दो सुरक्षा कर्मियों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धक्का-मुक्की भी की गई। यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मी संदिग्ध हालत में थे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में पत्रकार ने अस्पताल की प्राचार्य डॉ. गीता जैन और समीक्षा बैठक में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने मामले की जांच के आदेश देते हुए इमरजेंसी प्रभारी से रिपोर्ट तलब की है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इमरजेंसी में अव्यवस्था और आपसी गुटबाजी को लेकर भी सवाल उठ रहे
