उत्तराखंड

डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

  • डी.डी. कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक रंगों की छटा, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

देहरादून। डी.डी. कॉलेज में वार्षिकोत्सव उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की शानदार झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद कॉलेज के चेयरमैन जितेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का माध्यम है। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का विस्तृत विवरण साझा किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं गढ़वाली संस्कृति को जीवंत करते हुए जागर की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। योगा के विद्यार्थियों द्वारा योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, लेबर कमिशन श्रीमती गीता रावत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नारी का जीवन सदियों से संघर्षमय रहा है, लेकिन महिलाओं ने हमेशा अपनी शक्ति का परिचय दिया है। आज की युवा पीढ़ी को अपनी क्षमता पहचान कर आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भ में ही होगी शिशु के दिल की बीमारियों की पहचान

विशिष्ट अतिथि युवा नेता शुभम सेमल्टी ने विद्यार्थियों को कर्मठता और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज और देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान वर्षभर साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top