उत्तराखंड

“उत्तरकाशी में फायर सर्विस टीम का अग्निशमन सुरक्षा शिविर, छात्रों को मिले बचाव के टिप्स”

Advertisements

स्कूल में अग्निशमन सुरक्षा शिविर, छात्रों को दी गई आग से बचाव की ट्रेनिंग

उत्तरकाशी। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, मातली में शनिवार को अग्निशमन सुरक्षा और बचाव पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में फायर सर्विस टीम द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों और प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

कार्यशाला के दौरान फायर टीम ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर में आग लगने, शॉर्ट सर्किट, पेट्रोल और डीजल की आग जैसे विभिन्न स्थितियों में बचाव के तरीके सिखाए। टीम ने आग बुझाने की तकनीक और सुरक्षा के उपायों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प

कार्यक्रम का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्राथमिक बचाव के लिए सक्षम बनाना है। शिविर में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  संकल्प: देहरादून में 1,000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया ‘नशे के विरुद्ध लड़ाई, मेरी शुरुआत खुद से’ का संकल्प
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top