राजनीति

डोईवाला : नाथूराम गौड़से को देश भक्त बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Join our WhatsApp Group
  • डोईवाला : नाथूराम गौड़से को देश भक्त बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। कांग्रेस ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला। कहा भाजपा का असली चेहरा फिर बेनकाब। शनिवार को नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जलाया पूर्व सीएम का पुतला।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा नेता द्वारा यूपी स्थित बलिया भाजपा कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गौड़से को देश भक्त बताने के विरोध में कांग्रेस द्वारा डोईवाला चौक पर उनका पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : तीन साल की बच्ची को आँगन से उठा ले गया गुलदार...

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की राष्ट्रपिता के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कई बार भाजपा के नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं।

कहा की सबसे शर्मनाक बात यह है कि जो प्रधानमंत्री देश और विदेश में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रवचन देते हैं वो भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे अपमान पर खामोश रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : तीन साल की बच्ची को आँगन से उठा ले गया गुलदार...

कांग्रेस नेता गौरव चौधरी ने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत को देश से मांफी मांगनी चाहिए व भाजपा को उनसे त्यागपत्र लेना चाहिए। नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह करतार ने कहा कि हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं यदि उनके दिल में गांधी जी के लिए सही मायने में कोई स्थान है तो इस बार निर्णायक फ़ैसला लें।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पार्टी से बाहर करें एवं एक ज़ोरदार संदेश दें और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाना और उनको लेकर प्रवचन देना बंद करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : तीन साल की बच्ची को आँगन से उठा ले गया गुलदार...

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, ईश्वर चंद्र पाल, युकां अध्यक्ष सावन राठौर, सभासद गौरव मल्होत्रा, बलविंदर सिंह, संजय खत्री,पन्ना लाल गोयल, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, आरिफ अली, बलबीर सिंह, साकिर हुसैन, शुभम, अमन बिष्ट, कमल अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top