उत्तराखंड

आस्था : मंत्री गणेश जोशी ने महाअष्टमी पर्व पर कन्या पूजन कर लिया मॉ दुर्गा का आर्शिवाद

महाअष्टमी पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने परिवार सहित कन्या पूजन कर लिया मॉ दुर्गा का आर्शिवाद।

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर वनदुर्गा स्वरूपी कन्याओं का पूजन कर माता शक्ति का आशीर्वाद लिया। अष्टमी पूजन कर कैबिनेट मंत्री ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ऋषिकेश में बवाल! मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर भिड़ी महिलाएं

 

 

मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को अमोघ फलदायिनी माना जाता है। माता का यह वर्ण पूर्णतः गौर है। शंख, चंद्र और कुंद के फूल से सुशोभित माता के समस्त वस्त्र एवं आभूषण आदि भी श्वेत हैं। जिसकी पूजा व उपासना से सुख और शांति मिलती है। भक्तों के लिए माता का यह रूप अन्न पूर्णा के समान है। अष्टमी तिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी, पुत्र तथा पुत्रवधु व अन्य पारिवारिक सदस्यों सहित अपने आवास पर कन्याओं को भोग लगाकर माता के स्वरूप कन्याओं की पूजा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के जनजातियों में सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में शिक्षा एंव साहित्य की भूमिका - एक विमर्श

 

 

उन्होंने कहा है कि, हमारी आस्था और श्रद्धा स्वरूपज हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं। आज के अधुनिक समाज में नवरात्र और अष्टमी पूजन जैसे त्यौहार बेटियों को बेटों के बराबर ही स्थान एवं महत्व और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और उनका सम्मान करने व बेटियों के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार माता दुर्गा ने अपने अनेक शक्ति के रूपों में आसुरी शक्तियों का संहार किया है। इसलिए नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी:- उत्तराखंड में 1314 नर्सिंग अधिकारियों की होगी तैनाती, दो हफ्ते में मिलेगी नियुक्ति

 

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top