उत्तराखंड

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें सरकार : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें सरकार

गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज

जिसदिन गोहत्या रुकेगी, उसदिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरु हो जाएगा

गो हत्यारी पार्टियों को वोट देकर गो हत्या का पाप न लें हिन्दू

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’

गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, शंकराचार्य ने कहा- गोसेवा से मिलेगा भगवान का आशीर्वाद

देहरादून। गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने राजधानी में गौ ध्वज की स्थापना की। यह आयोजन उनकी भारत यात्रा का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 22 सितम्बर को अयोध्या धाम से हुई थी। यात्रा का उद्देश्य भारत में गौहत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगवाना और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाना है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

शंकराचार्य जी ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से अपील की कि वे केवल गौ संरक्षण और गोसेवा के प्रति समर्पित नेताओं को ही अपना समर्थन दें। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार का उदाहरण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने का प्रस्ताव शंकराचार्य जी के आशीर्वाद से पारित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपराओं में गौ सेवा का महत्व अत्यधिक है, और यह यज्ञ की सफलता का मूल आधार भी है।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

शंकराचार्य जी ने कहा कि गौसेवा भगवान को पाने का मार्ग है, क्योंकि भगवान स्वयं कहते हैं, “गवां मध्ये वसाम्यहम्” – अर्थात, “मैं सदा गायों के बीच में रहता हूं।” उन्होंने पुराणों का हवाला देते हुए कहा कि राजा दिलीप ने गौ सेवा के माध्यम से ही अपनी संतान प्राप्ति की थी। गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, और गौमाता सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे, जिन्होंने गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और गौ संरक्षण की दिशा में अपने योगदान की शपथ ली।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top