- देहरादून में ‘ऑकेरा’ लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी का भव्य आगाज़
देहरादून। देहरादून में ज्वेलरी प्रेमियों के लिए एक खास अवसर सामने आया है। देश की प्रतिष्ठित लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रांड ‘ऑकेरा का भव्य उद्घाटन शाम 5 बजे आयोजित किया गया।
इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुभ्रा कपूर होंगी, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा और बढ़ेगी। ‘ऑकेरा’ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता और आधुनिक डिजाइनों के लिए जानी जाती है। अब देहरादून में इसकी एंट्री से शहर के ग्राहकों को प्रीमियम ज्वेलरी का नया और आधुनिक अनुभव मिलेगा।
कंपनी के अनुसार, ‘ऑकेरा’ की लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह किफायती और आकर्षक विकल्प भी प्रदान करती है। यह ब्रांड खासतौर पर आधुनिक ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, ज्वेलरी उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह लॉन्च देहरादून के ज्वेलरी बाजार में एक नया आयाम जोड़ने वाला माना जा रहा है।
