उत्तराखंड

Haldwani News : हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो आया सामने। देखें Video

Advertisements

दो कारों में जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल

हल्द्वानी। हल्द्वानी के मुखानी-काठगोदाम रोड पर बुधवार देर शाम जगदंबा नगर स्थित पानी की टंकी के पास दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों कारें टकराने के बाद काफी दूर तक घिसट गईं। इस हादसे में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

देखिए वायरल वीडियो:- 

घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्य सड़क से गुजर रही एक कार को बगल से तेजी से आ रही सफेद कार ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान कार सवार आपस में झगड़ने लगे और हाथापाई तक की नौबत आ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top