उत्तराखंड

कांवड़ मेला : डेढ़ लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

  • कांवड़ की लाखों की भीड़ में भी चप्पे चप्पे पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
  • शहर कोतवाली क्षेत्र से लगभग डेढ़ लाख की अवैध शराब बरामद
  • कप्तान के कड़े सुपरविजन में लगातार पकड़े जा रहे आपराधिक तत्व
  • 02 गिरफ्तार व 03 फरार की तलाश जारी
  • तस्करी में दो महिलाएं भी शामिल
यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

हरिद्वार : कांवड़ मेले के दौरान अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए हरिद्वार पुलिस सतर्क है। देर शाम हर की पैड़ी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा गिरी की हवेली से सोनू और विक्रम गिरी नामक दो व्यक्ति अवैध शराब के जखीरे के साथ पकड़े गए।

यह भी पढ़ें 👉  टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में तेजी और बेहतर समन्वय के निर्देश, 12 सकुशल निकाले गए

पुलिस ने इनके पास से 570 पव्वे अंग्रेजी शराब, 175 पव्वे देशी शराब और 20 कैन बीयर बरामद की। इस मामले में तीन अन्य लोग, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कांवड़ मेला :-

कांवड़ मेला एक धार्मिक आयोजन है और ऐसे में अवैध गतिविधियां कानून और व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top