उत्तराखंड

हादसा : यहां मैक्स व ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर। 1 की मौत व 2 लोग घायल

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड

हरिद्वार धर्मनगरी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां देर रात चंडीघाट पुल पर तेज रफ्तार मैक्स व ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

पुलिस के मुताबिक देर रात करीब दस बजे चंडीघाट पुल पर एक तेज रफ्तार मैक्स व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें में ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गंगा में जा गिरा। जबकि, मैक्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे CM धामी

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया है। जहां से उनकी गंभीर हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

 

मृतक व घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस सड़क दुर्घटना के चलते चंडीघाट पुल पर काफी लंबा जाम लगा हुआ है। मौके पर सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौजूद है और पुलिस अब जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top