उत्तराखंड

Big Breaking : पूर्व सीएम “हरीश” रावत का मुख्यमंत्री बनने से इंकार…..कहीं ये बड़ी बात

देहरादून। उत्तराखंड में यूं तो विधानसभा चुनाव का नतीजा आना अभी बाकी है लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरुनी तौर पर दावेदारों ने लॉबिंग शुरू कर दी है। उधर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तेवर आज नरम पड़ गए। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का चयन पार्टी हाईकमान ही करेगा।

इससे पहले रावत ‘मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा’ वाला बयान देकर सुर्खियों में आ गए थे। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दोहराया कि कांग्रेस में सीएम हाईकमान के स्तर से ही तय होना है। कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को रुद्रपुर में दावा किया कि उत्तराखंड में भारी बहुमत से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

उन्होंने कहा कि ये बेहद खुशी की बात है, लेकिन मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस हाईकमान करेगा। ‘मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा’ वाले अपने बयान पर रावत बोले-मैंने ये बात चुनाव के मद्देनजर कही थी। पूर्व सीएम रावत शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन का जोरदार स्वागत किया। यहां रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ जान चुकी है और पूरी तरह कांग्रेस के साथ है।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

जनता ने 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यह बता भी दिया है। रावत ने कहा-इस चुनाव के दौरान जनता में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला है। जिस तरीके से मतदान हुआ है, उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस की जीत निश्चित है। साथ ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top