उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कोविड-19 वैरिएंट से सम्बन्धित बचाव एवं नियंत्रण की तैयारियों को लेकर SOP जारी, पढ़ें जरूरी दिशा-निर्देश 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर दी है। इस संबंध में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी किया है।

सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा जारी किए गए आदेश में सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र संख्या 0.0 No. 2.28015/182/2023-DMCell दिनांक 20.12.2022 (संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा अवगत कराया गया है, कि वर्तमान में विश्व के कई देशों यथा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में कोविड-19 रोगीयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है। कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

कोविड-19 वायरस के स्वरूप में निरन्तर परिवर्तन होता रहता है, एवं समय-समय पर नये वैरिएंट एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित होते रहते हैं, अत: मौजूदा वेरिएंट की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में कोविड-19 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों को शीघ्र चिन्हित करने आइसोलेशन, परीक्षण एवं प्रबंधन हेतु भारत सरकार द्वारा जून 2022 में Operational Guidelines for Revised Surveillance Strategy in Context of COVID-19 जारी की गयी थी

यह भी पढ़ें 👉  पांच रुपये में प्राप्त होंगी 2 सैनेटरी नैपकिन (Sanitary Napkin), पूरे प्रदेश में लगाई जाएंगी 8 हजार मशीनें : रेखा आर्या

उपरोक्तानुसार भारत सरकार द्वारा प्रदत निर्देशों के क्रम में आगामी माहों में शीत ऋतु के आगमन के साथ ही कोविड-19 वैरिएंट के साथ विभिन्न प्रकार के श्वसन तंत्र सम्बंधित रोगों जैसे Influenza like illness (UI) / Severe Acute Respiratory Illness (SARI) के संक्रमण प्रसारित होने की संभावना बढ़ जाती है।

अतः उपरोक्त के क्रम में कोविट-19 एवं अन्य श्वसन तंत्र सम्बंधित रोगों (ILI/SARI) की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का जनपद स्तर पर अनुपालन करना सुनिश्चित करें-

1. चिकित्सालयों में आने वाले सभी Influenzalelness (IU)/ Severe Acute Respiratory lness (SARI) के रोगियों की कोविद्ध- 19 जांच की जाये एवं उक्त सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत Integrated Health Information Platform (PHP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।

2. आम जनमानस में कॉविड-19 से बचाव हेतु कोविड एप्रोप्रिवेट व्यवहार के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये त्योहारों के सीजन में भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर लोगो को मास्क का उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  लक्सर ब्रेकिंग :- पुलिस ने कब्र से निकाला नवजात बच्ची का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

3. भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाये पूर्ण कोविन 19 टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने हेतु जागरूकता की जाये। हाई रिस्क आबादी में अनिवार्य रूप से टीकाकरण पूर्ण किया जाये।

4. चिकित्सा ईकाइयों में कोविद-19 संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कसनट्रेटर, आक्सीजन बेड पैटिलेटर आई०सी०यू० बेड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सम्बन्धित चिकित्सा इकाईयों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये।

5. दैनिक रूप से राजकीय एवं निजी चिकित्सा इकाईयों में कोविद 19 संक्रमित भर्ती रोगियों की सूचना प्राप्त की जाये एवं रोगियों के स्वास्थ्य दशा को निरन्तर निगरानी करते हुये समीक्षा की जाये यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड- 19 संक्रमित रोगियों को ससमय पूर्ण उपचार प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : लक्सर में महिला व बच्चों को मारपीट कर घर से निकाला, छीना आसियाना, पीड़ित ने चिलचिलाती धूप में गुजारा पूरा दिन

६. हल्के लक्षण वाले कोविड-19 संक्रमित रोगियों को होम आईसोलेशन में ही उपचार प्रदान किया जाये एवं निरन्तर उनके स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जाये ऐसे रोगियों में किसी भी प्रकार के गम्भीर लक्षण होने पर शीघ्र ही उन्हें सम्बन्धित चिकित्सालय में संदर्भित किया जाये।

7. कोविड-19 च हेतु आई०सी०एम०आर०, भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाये।

8. समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड-19, फीवर अथवा ILI/SARI केस की क्लस्टरिंग मिलती है तो वहां पर त्वरित जांच सुविधा की उपलब्धता एवं निरोधात्मक कार्यवाही की जाये।

2. कोचिड 19 जाँच में NTPCR द्वारा पॉजिटिव पाए गए सभी रोगियों के सैंपल Whole Genome Sequence (WCGS) जांच हेतु राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को प्रेषित किये जाएं एवं wGs जांच हेतु प्रेषित सभी सैंपलों की सूचना अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत integrated Health Information Platform (HP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।

अतः उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

पढ़ें आदेश :-

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top