स्वास्थ्य

बिग ब्रेकिंग : रुड़की में दो बाइकों की हुई जबरदस्त भिड़ंत! हादसे में एक व्यक्ति की मौत। पढ़े,,,

रुड़कीः पिरान कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड कलां स्थित श्मशान घाट के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जानकारी के मुताबिक, टांडा टीहरा निवासी 65 वर्षीय शीशपाल झबरेड़ा से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही शीशपाल कलियर मार्ग पर मेहवड कलां गांव में श्मशान घाट के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमें शीशपाल की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

वहीं, राहगीरों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भिजवा दिया। मामले में कलियर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दो बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। घायल व्यक्ति को राहगीरों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही निजी अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top