स्वास्थ्य

Big Breaking : यहां एक साथ पांच घरों में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां आईटीआई थाने क्षेत्र आग की घटना सामने आई है. पुलिस चौकी क्षेत्र इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांच घरों में रखा सारा सामना जलकर राख हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरी पैगा गांव में स्थित पांच घरों में अचानक आग लग गई थी। आग से घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देखकर गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार : मंत्री कौशिक

बताया जा रहा है कि जिन घरों में आग लगी है, वहां से कूड़े के ढेर थोड़ी ही दूरी पर है। मंगलवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगी थी। वहीं, से उठी कोई चिंगारी कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी वीरवति, हरज्ञान सिंह, गुड्डू, गोविंदा, हरबती, सोनू और मोनू के घर तक पहुंच गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में 6 से 7 लाख रुपए का सामान चलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top