उत्तराखंड

पुलिस उपनिरीक्षक (रैंकर परीक्षा) 2014-15 में हुई भारी अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच को लेकर मोर्चा ने तहसील किया घेराव, कहा लिखित परीक्षा (OMR Sheet) की भी हो फॉरेंसिक जांच..

  • रैंकर उपनिरीक्षक परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच को मोर्चा ने किया तहसील घेराव, लिखित परीक्षा (OMR Sheet) की हो फॉरेंसिक जांच..

विकासनगर/इंफो उत्तराखंड 

पुलिस उप निरीक्षक (रैंकर परीक्षा) 2014-15 में हुई भारी अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील घेराव/ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा।

नेगी कहा कि उक्त रैंकर परीक्षा में लगभग 300 परीक्षार्थियों का परिणाम वर्ष 2016 में चयन समिति की सिफारिश पर घोषित किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

उक्त रैंकर परीक्षा उसी जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्यो.  विश्वविद्यालय द्वारा संपन्न कराई गई, जिसने उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा संपन्न कराई थी, जिसका काला सच जनता के सामने आ चुका चुका है, जिसमें बहुत बड़ा लेन-देन हुआ था।

सूत्र बताते हैं कि उक्त लिखित परीक्षा में कई सेटिंगबाज अभ्यर्थियों/ जालसाजों ने ओएमआर शीट में बामुश्किल 30-40 प्रश्न हल किए तथा शीट कोरी छोड़ कर आ गए, जिसको बाद में ओएमआर शीट में सेटिंग-गेटिंग के आधार पर भरा गया, जिसके फलस्वरूप नकारा व जालसाज अत्याधिक अंक अर्जित करने में सफल हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

अगर ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच हो जाती है तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आ सकता है, जिससे जालसाजों  को सबक एवं काबिल अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकता है।

घेराव/ प्रदर्शन में – मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, विनयकांत नौटियाल, ओ.पी. राणा, मो.असद,   सलीम मुजीब- उर- रहमान, जयकृत नेगी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, चौधरी मामराज, गयूर, संजय पटेल, भजन सिंह नेगी, नरेंद्र तोमर,गोविंद सिंह नेगी, जयदेव नेगी, कुंवर सिंह नेगी, अमित कुमार, विक्रम पाल, सुरजीत सिंह, दिनेश राणा,अशोक डंडरियाल, भीम सिंह बिष्ट, बीएम डबराल, किशोर भंडारी, किशन पासवान, राजू चौधरी, सलमान खान, विनोद जैन, निर्मला देवी, श्रवण गर्ग, अमित जैन, दीपांशु अग्रवाल, रहबर अली, सलीम मिर्जा, जगदीश रावत,मदन सिंह, शमशाद, खुर्शीद, सुशील भारद्वाज, जयपाल सिंह, अंकुर चौरसिया, शेर सिंह चौधरी, गफूर, हिमांशु राठौर, समून,नरेंद्र कुमार, उषा देवी, बुशरा, फरीदा आदि मौजूद थे |

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top