उत्तराखंड

दु:खद : यहां बाघ (Tiger) ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला। ग्रामीणों में दहशत

खटीमा/इन्फो उत्तराखंड

खटीमा के सुरई रेंज के झाऊपरसा के जंगल से एक बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है, जहां बुधवार सुबह घास लेने गई एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार बगुलिया निवासी उमाशंकर (40) पुत्र अलगू प्रसाद शारदा डैम क्षेत्र के झाऊपरसा गांव से सटे जंगल में घास काटने गया था। तभी काफी देर तक उमाशंकर घर वापस नहीं आया, तो परिजन व ग्रामीण उसे ढूढ़ने के लिए आस-पास के जंगल में चले गए। जिसके बाद उन्हें जंगल में उमाशंकर का क्षत-विक्षत शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

 

ग्रामीणों ने बताया कि बाघ ने उमाशंकर की गर्दन पर हमला किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार को दे दी। जिसके बाद डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी, सुखदेव मुनि, वन दरोगा सुंदर लाल वर्मा, अमर बिष्ट आदि मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

 

रेंजर सुधीर कुमार ने बताया कि उमाशंकर अपने पीछे पत्नी ज्ञानी देवी, पुत्री आंचल, अनन्या और पुत्र सुमित को छोड़ कर चले गए। रेंजर ने कहा कि इसी बाघ ने दो सप्ताह पहले भी रोहित (50) पुत्र महाजनकों को मौत के घाट उतार दिया था। कहा कि बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जा रहे है। और एक्सपर्ट की टीम भी ट्रैंक्यूलाइन के लिए बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top