उत्तराखंड

पहाड़ का गौरव: हल्द्वानी के हिमांशु ने कि सीडीएस (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया टाॅप। मां-बाप का नाम किया रोशन

Advertisements
लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है। 
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना नहीं अखरता है। आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

हल्द्वानी/इन्फो उत्तराखंड

इस पंक्ति का मतलब है, कि अगर आप भी मेहनत करते हैं, तो आप की कभी हार नहीं हो सकती। चाहे कितनी भी परेशानी आ जाए। आपकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाएगी। एक न एक दिन आपकी मेहनत, व कामयाबी जरूर रंग लायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

वैसे ही हम बात करें हल्द्वानी की हिमांशु पांडे की, जिसने कई बार परीक्षा देखकर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। और फिर क्या उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने ने सीडीएस की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करके देश का ही नहीं बल्कि अपने मां-बाप का नाम भी रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के पूरनपुर कुमटिया, लामाचैड़ा निवासी हिमांशु पांडे ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। देश में टाॅप रैंक के साथ ही उनका चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हो गया है।

बचपन से ही सैन्य अफसर बनने का सपना देखने वाले हिमांशु के पिता कमल पांडे एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर है, जबकि उनकी मां दीपिका पांडे हाउसवाइफ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

हिमांशु ने पहली बार सैन्य परीक्षा 2017 में दी थी। उस समय वह 12वीं में पढ़ रहे थे। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

अब हिमांशु के इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर टाॅपर बनने पर शनिवार को उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top