उत्तराखंड

बड़ी खबर : ठाकुरपुर पलवल में डेढ़ सौ बीघा पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, ललित श्रीवास्तव की शिकायत पर एमडीडीए ने की सख्त कार्रवाई

ठाकुरपुर पलवल में अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण: उत्तराखंड क्रांति सेना की शिकायत पर एमडीडीए की कार्रवाई

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति सेना की शिकायत पर आज एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) ने ठाकुरपुर पलवल क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग पर कड़ा कदम उठाया। लगभग डेढ़ सौ बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। उत्तराखंड क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य में भू-माफियाओं को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा किसान सम्मान निधि का लाभ : मुख्यमंत्री

श्रीवास्तव ने कहा, “प्रदेश में भू-माफिया ग्रामसमाज, सरकारी भूमि और आसामी पट्टों पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग कर बेचते हैं, जिससे आम जनता परेशान होती है। जब लोग ऐसी जमीन खरीदते हैं, तो उन्हें नक्शा पास कराने में कठिनाई होती है और होम लोन भी नहीं मिल पाता। बाद में शिकायत होने पर एमडीडीए ध्वस्तीकरण करता है, जिससे खरीददारों को और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : अब हर गर्भवती महिला की होगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच, 6 जिलों में चलेगा विशेष अभियान

ललित श्रीवास्तव ने जनता से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले संबंधित तहसील में एमडीडीए से जांच करवाएं। उन्होंने एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की तत्परता से किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अवैध प्लाटिंग के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

एमडीडीए की यह कार्रवाई अवैध भू-संपत्ति गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top