उत्तराखंड

UKsssc पेपर लीक मामला : हाकम सिंह की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जल्द होगी जब्त, STF ने कुर्की को लेकर DM को भेजा नोटिस

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKsssc) द्वारा पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी हाकम सिंह की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जल्द ही कुर्क की जाएगी। वहीं एसटीएफ ने कुर्की को लेकर जिलाधिकारी को नोटिस भेजा है।

वहीं इसी कार्रवाई के तहत एसटीएफ अभी तक हाकम सिंह (Hakam Singh) की अवैध रूप अर्जित की गई करोड़ों रुपए की संपत्ति की रिपोर्ट तैयार कर चुकी है, राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही एसटीएफ ने हाकम सिंह की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

दरअसल, सीएम पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) के आदेश पर उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी नकल माफियाओं के लिए एसटीएफ को सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

एसटीएफ (stf) के अनुसार हाकम सिंह ने uksssc भर्ती परीक्षाओं में धांधली कर करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति बनाई है, जिसका मूल्यांकन कर लिया गया है।

एसटीएफ ने हाकम सिंह की करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है।

एसटीएफ (SSP) आयुष अग्रवाल ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम में धारा 14 में अभियुक्तों द्वारा अवैध कार्यों के द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एसटीएफ की टीम को भर्ती घोटाले में संलिप्त गिरफ्तार अभियुक्तों की संपत्ति की जांच के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top