उत्तराखंड

ब्रेकिंग : चमोली जिले के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, भारी बारिश के कारण लिया फैसला 

चमोली/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है, वहीं कहीं जिलों में बारिश कहर बनकर टूट रही है। इसके अलावा पहाड़ों पर जगह-जगह हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन सब अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही जगह-जगह सड़के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही सब ठप हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

वहीं इसी बीच चमोली जनपद में हो रही लगातार भारी बारिश के अलर्ट के चलते जिले के समस्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना द्वारा जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पुर्वानुमान के अनुसार जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा एंव कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूजा-अर्चना के साथ देश-प्रदेश में सुख, समृद्धि की कामना कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इसके अलावा जनपद के संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद के अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एंव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top