उत्तराखंड

दुखद : बस हादसे में पिथौरागढ़ का लाल शहीद, सीएम धामी ने जताया गहरा शोक

श्रीनगर/ इंफो उत्तराखंड 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बस दुर्घटनाग्रस्त में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद हो गया। वहीं घी त्यौहार के ठीक एक दिन पहले ही शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी दिनेश सिंह बोहरा आईटीबीपी की चौथी बटालियन में 14 साल से तैनात थे। और वह इन दिनों अमरनाथ यात्रा में तैनात थे।

बताया गया कि दिनेश सिंह की शादी सात साल पहले हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी है, और वहीं दिनेश अपने घर में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई राकेश बोरा हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारी हैं। वहीं इस शहादत की सूचना मिलने पर पिता पूरन सिंह बोहरा, मां गीता बोहरा, पत्नी बबीता बोहरा का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

दिनेश सिंह की शहादत की खबर मिलने के बाद भुरमुनी गांव में बुधवार होने वाला घी त्यार (त्योहार) महोत्सव स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सामाजिक कार्यकर्ता ललित धानिक ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां चल रही थीं, सभी ग्रामीण इसमें जुटे हुए थे। लेकिन दुखद समाचार मिलने के बाद हर कोई गम में डूब गया। उन्होंने बताया कि इस बार गांव में हिलजात्रा का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top