हिल न्यूज़

ब्रेकिंग : मानसून में जलभराव की समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को बनाएं सुदृढ़ : गणेश जोशी 

काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कैनाल रोड का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरदून/इंफो उत्तराखंड 

मानसून के दृष्टिगत शुक्रवार को काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कैनाल रोड स्थित एकता एनक्लेव में निरीक्षण किया। जहां काबीना मंत्री गणेश जोशी ने बारीकी से स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून में बरसात का पानी लोगों के घरों में न पहुंच सके, इसके लिए क्षेत्र की सभी नालियों और सभी ड्रेनेज को साफ रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, संयुक्त जांच के आदेश

मंत्री गणेश जोशी ने स्थिति को देखते हुए एकता एनक्लेव में बरसात के पानी से उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के लिए संबंधित अधिकारीयों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पानी की पाईप लाईन बिछाकर बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को सुदृढ बनाएं ताकि जलभराव की स्थिति में पानी की जल्द से जल्द निकासी हो सके और आमजन को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका

मंत्री जोशी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद योगेश, डॉ० ओपी कुलश्रेष्ठ, भजन आर्य, विनोद शर्मा, नीरज अग्रवाल, गौड़ जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  यूएई में नौकरी का सुनहरा मौका
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top