हिल न्यूज़

बड़ी खबर : उत्तराखंड सहकारी संघ (Uttarakhand Cooperative Union) अपना व्यवसाय 562 करोड़ से बढ़ाकर करें 1000 करोड़ रूपये : Dr. Dhan singh

Advertisements

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि, उत्तराखंड सहकारी संघ अपना व्यवसाय 562 करोड़ से बढाकर 1000 करोड़ रुपए का करें।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

सहकारिता मंत्री डॉ रावत आज उत्तराखंड सहकारी संघ की आम बैठक एजीएम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि यूसीएफ ने 562 करोड रुपए का साल भर में कारोबार किया है जिसमें उनका 4.49 करोड रुपए का प्रॉफिट है। उन्होंने कहा कि इस कारोबार को 1000 करोड़ रुपए तक बढ़ाया जाए।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा कि, यूसीएफ कार्य दायी संस्था के रूप में विधायक निधि और सांसद निधि का भी काम करें। उन्होंने कहा 4 करोड रुपए यूसीएफ को स्वयं की विधायक निधि के कार्यो को कराने के लिए दिये थे। यूसीएफ धान खरीद के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख कार्यदाई संस्था बने।

इस पर फोकस करें कि, रानीखेत और हल्दुचौड़ में किस तरह से यूसीएफ की खाली जमीनों पर व्यवसाय बढ़े। यूसीएफ अपने गोदामों में सीसीटीवी लगाये और गोदामों की क्षमता बढ़ाएं। कोपरेटिव मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि साढे 5 साल में उत्तराखंड सहकारिता विभाग ने ऊंचाइयां छूई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मंत्री ने कहा कि जब हमने सहकारिता विभाग संभाला था तब कॉपरेटिव बैंक ₹ 56 करोड़ घाटे में थे आज साढ़े पांच साल में 150 करोड़ रुपए प्रॉफिट में चल रहे हैं। 80% एमपैक्स प्रॉफिट में हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार सहकारिता में आईबीपीएस से बैंकों में भर्ती कराई गई है। मंत्री ने यूसीएफ के पदाधिकारियों से अपील की कि वह उत्तराखंड में टीवी मरीजों को गोद ले।
उनकी देखभाल करें।

इस मौके पर यूसीएफ के चेयरमैन श्री मातबर सिंह रावत ने कहा कि यूसीएफ पहाड़ी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों के उत्पादों को खरीद कर संघ की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग कर विक्रय का कार्य कर रहा रहा है। जिससे किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जसपुर की स्थित भूमि के न्यायालय से बाहर आपसी सहमति से निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

राजमा, उड़द , अदरक , गहत की दालों की ब्रांडिंग का कार्य गतिमान है। यूसीएफ व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ा रहा है। 350 कर्मचारी 20 साल से अपने संस्थान का व्यवसाय बढ़ा रहे हैं

इस मौके पर ,निदेशक उमेश त्रिपाठी राजेंद्र सिंह नेगी, विजय संत्री, दीपक चौहान, हृदेयश सिंह , आदित्य चौहान, शिव बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, पीतांबर राम, गीता नौटियाल कपिल कांता, कमलावती , एमडी रमिन्द्री मंद्रवाल, प्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत सहित पूरे प्रदेश से उत्तराखंड सहकारी संघ के आए डेलीगेट शामिल हुए।

………………………………………………………………………….

यूसीएफ भवन के चौथी मंजिल पर भव्य सभागार का मंत्री ने लोकार्पण किया

उत्तराखंड सहकारी संघ के देहरादून के अजबपुर स्थित भवन में चौथी मंजिल में एक सभागार का लोकार्पण रिबन काट कर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया।

उन्होंने कहा कि सभागार बेहतरीन बना हुआ है इस सभागार को उत्तराखंड सहकारी संघ अपनी मीटिंग के अलावा अन्य सरकारी विभागों व गैर सरकारी विभागों की मीटिंग के लिए व्यवसायिक रेट पर दें। जिससे संघ की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

उत्तराखंड सहकारी संघ ने अपने भवन के ऊपर एक भव्य वातानुकूलित सभागार का निर्माण कराया है । इस सभागार में करीब छप्पन लाख रुपए का खर्चा आया है यहां 108 सीटे लगाई गई है। जिसने साउंडप्रूफ सिस्टम लगाया गया है।

आज इसके लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंड सहकारी संघ की 14 वीं निकाय बैठक (एजीएम )से शुरुआत हुई. यूसीएफ अगले हफ्ते तय कर देगा कि एक मीटिंग, समारोह के हॉल के रेट क्या हैं ?
लोकार्पण कार्यक्रम में उत्तराखंड सहकारी संघ के चेयरमैन, निदेशको सहित डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक टिहरी के चेयरमैन सुभाष रमोला, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पौड़ी नरेंद्र सिंह, डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक हरिद्वार के चेयरमैन प्रदीप चौधरी, पौड़ी से संपत सिंह रावत, घनश्याम नौटियाल सहित अनेक कोऑपरेटर मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top