उत्तराखंड

ब्रेकिंग : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के बाहर किया जमकर हंगामा, दी ये चेतावनी 

बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर अभद्र टिप्पणी किए जाने से गुस्साए भाजयुमो के कार्यकर्ता

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

लक्सर में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणी वाली वीडियो वायरल कर दिया जाने से गुस्साएं भारतीय जनता युवा मोर्चा रुड़की के पदाधिकारियों ने कोतवाली के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की, साथ ही चेतावनी दी कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोतवाली के बाहर धरना देने पर बाध्य होंगे।

ज्ञात हो कि बागेश्वर धाम के बाबा देवेंद्र शास्त्री सनातन धर्म के गुरु में अपनी अलग पहचान बनाएं हुए हैं। लक्सर कस्बे में भी उनके अनेक भक्तगण रहते हैं जो बागेश्वर धाम में काफी आस्था रखते हैं। लेकिन शुक्रवार फेसबुक पर एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा वीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम की फोटो के साथ फेसबुक पर एक भद्दी टिप्पणी की जाने वाली वीडियो वायरल कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

इसकी जानकारी जैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अक्षय पंवार को हुई तो उनके नेतृत्व में मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि भारत देश अनेक परंपरा वाला देश है। यहां पर सनातन धर्म के अनुयाई रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

वह अपने अपने धर्मों के हिसाब से पूजा पाठ भी करते हैं उनका कहना था कि सनातन धर्म में अपनी अलग पहचान रखने वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के ऊपर टिप्पणी वाली पोस्ट वायरल किया जाना हिंदुओं के हितों पर कुठाराघात है, तथा उनकी धार्मिक भावनाओं को भी आघात पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि दूसरे समुदाय के लोग इस तरह की हरकतें कर माहौल खराब करने पर लगे हुए हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की साथ ही चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोतवाली के बाहर धरना करने पर बाध्य होंगे। वहीं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

अक्षय पंवार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बीजेपी खानपुर, कार्तिक चौधरी मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी खानपुर, देवेश चौधरी मंडल उपाध्यक्ष बीजेपी खानपुर, दीपक रोशवाल मंडल मंत्री बीजेपी खानपुर, विकास चौधरी मंडल महामंत्री बीजेपी खानपुर, अर्जुन सैनी मंत्री बीजेपी खानपुर आदि बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top