उत्तराखंड

बड़ी खबर : भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheeta Helicopter) अरुणाचल प्रदेश में क्रैश, पायलट लापता, बचाव अभियान जारी..

भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheeta Helicopter) अरुणाचल प्रदेश में क्रैश, पायलट लापता, बचाव अभियान जारी..

प्रियांशु सक्सेना 

अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9.15 बजे अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन के चीता हेलीकॉप्टर के एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी कार्यशाला

बाद में पता चला कि हेलीकॉप्टर बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सेना की ओर से पायलटों की खोजबीन के लिए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में बजट सत्र का चौथा दिन

पिछले साल अक्तूबर में भी तवांग क्षेत्र में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक पायलट की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top