हिल न्यूज़

देहरादून में मनाया गया 100 वां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी किया आयोजन

Advertisements

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

इस मौके पर निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि, आज़ादी में सहकारिता का बड़ा योगदान रहा। 1904 में सहकारिता का एक्ट बना है। सहकारिता सब को मिल जुल कर चलना उद्देश्य है। उन्होंने कहा प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय सेवा केन्द्र में विकसित करना है। यह काम राज्य में बड़ी तेजी से हुआ है।

पांडेय ने कहा कि, मिलेट मिशन योजनान्तर्गत प्रदेश में परम्परागत कृषि के उत्थान हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित मण्डुवा, झंगोरा, राजमा, चौलाई का सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर क्रय कर किसानों की उपज का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

उन्होंने कहा कि, सहकारिता से जुड़कर विभाग के माध्यम से प्रदेश में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें तथा एक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

उत्तराखंड सहकारी संघ के चेयरमैन मातबर सिंह रावत ने कहा कि, आज गौरव का दिन है जो हम लोगों को 100 वर्ष मनाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा 5 वर्ष में एम पैक्स सक्रीय हुए हैं।

अपर निबन्धक आनंद शुक्ल ने कहा कि सहकारिता की परियोजना से पांच साल में गांव गांव में हर फील्ड में कार्य पूरे होंगे। डेरी से विपणन प्रबंध पौध कृषि पशुपालन मत्स्य पालन सहित अनेक बुनियादी कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

अपर निबन्धक ईरा उप्रेती ने कहा कि सहकारिता ने बहुत अच्छे काम किये हैं। जो काम किये हैं उसका ब्रांड नाम देना चाहिए। ताकि सहकारिता की और प्रमाणिकता बढ़े।

टिहरी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुभाष रमोला ने कहा कि,  सहकारिता में प्रदेश में गत पांच वर्ष में सरकार ने बहुत काम किये हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार सहित सभी अफसरों से कहा कि सहकारिता के जिले व ब्लॉक स्तर के अफसरों को और अधिक सक्रिय करने की जरूत है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

संयुक्त निबन्धक  एमपी त्रिपाठी ने कहा कि सहकारिता समुदाय विषय का काम है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि दुनिया बर्बादी की तरफ जा रहा हैं। एक मात्र समाधान सहकारिता है। 1923 से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की नींव रखी गई।

इस अवसर पर अपर निबन्धक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ल, एमपी त्रिपाठी, रामिन्द्री मंद्रवाल, मान सिंह सैनी, उपनिबंधक गुप्ता, राज्य सहकारी संघ के मातबर सिंह रावत, टिहरी जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सुभाष रमोला, निदेशक  विनोद रावत,  मनोज पटवाल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top