उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (Devbhoomi Uttarakhand University) में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन का सफलतापूर्वक हुआ समापन 

  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (Devbhoomi Uttarakhand University) में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन का सफलतापूर्वक हुआ समापन 

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मलेन का सफलतापूर्वक समापन हो गया, जिसमें भारतीय उच्च शिक्षा के विश्वव्यापी प्रचार प्रसार संबंधी विभिन्न मुद्दों पर सहमती बनी।

मंगलवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित समापन समारोह के दौरान 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था को विश्व के बेहतरीन निर्माण के लिए उपयोगी बताया। साथ ही, उच्च शिक्षा के दुनियाभर में प्रचार प्रसार के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने पर भी सहमती बनी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा : 114 दिनों में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख पार

शिक्षा से जुड़े सभी विदेशी प्रतिनिधियों का मानना था कि दुनियाभर में भारतीय शिक्षा के मानक दुनिया की नयी चुनौतियों से निपटने में छात्रों के लिए कारगर साबित होंगे। वहीं आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थियों के लिए भारतीय शिक्षा सहायक भी सिद्ध होगी|इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी का दौरा किया, जिसके पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक कार्यप्रणाली और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide : देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे CM धामी, युद्धस्तर पर रेस्क्यू के निर्देश

समापन समारोह के दौरान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी और विभिन्न देशों के बीच शिक्षकों और छात्रों के एक्सचेंज प्रोग्राम चलाये जाने पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ. प्रीति कोठियाल ने कहा कि हमारा प्रयास छात्रों को इस प्रकार शैक्षिक माहौल प्रदान करना है कि वो दुनिया में व्यावसायिक तौर पर आने वाली किसी भी चुनौती का डटकर सामना कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु

कार्यक्रम के अंत में सभी विदेशी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, चीफ़ ऑडिटर डॉ. संदीप विजय, मुख्य सलाहकार डॉ. एके जायसवाल, मुख्य संपर्क अधिकारी बीके कौल, डीन एकेडेमिक्स डेवलपमेंट एंड इनोवेशन डॉ. संदीप शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. पंकज राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top