उत्तराखंड

बड़ी खबर : एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून में संचालित एक और अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को काफी समय से इस फर्जी कॉल सेंटर की शिकायत मिल रही थी, लेकिन फर्जी कॉल सेंटर का सदस्य सोहित शर्मा काफी समय से फरार चल रहा था, जिसे एसटीएफ ने आज घेराबंदी कर थाना बसंत विहार क्षेत्र के बल्लीवाला चौक के पास से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के अनुसार फर्जी कॉल सेंटर सदस्य अभियुक्त से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके संबंध में विवेचना की जा रही है, कि गिरफ्तार अभियुक्त सोहित शर्मा (29) वर्ष पुत्र गुण प्रकाश शर्मा, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ग्राम बाड़वान, जिला बिजनौर धामपुर के रहने वाले हैं।

देहरादून से संचालित फर्जी कॉल सेंटर से ठग विदेशी नागरिकों को कंप्यूटर सर्विस और अन्य तरीकों का झांसा देकर फाइनेंशियल अपराध को अंजाम देते थे, इतना ही नहीं फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर में मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार की भी संलिप्तता सामने आई है।

बता दें कि बीते माह उत्तराखंड एसटीएफ ने दो अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। जिसमें 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top