उत्तराखंड

कीर्तिनगर : धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) में जाखणी (मांडकुटी सैण) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने पर मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर जाहिर की खुशी

कीर्तिनगर। जाखणी मांडाकुटी सैण के ग्रामीण नगर पंचायत में सम्मिलित होने के लिए लंबे समय से नगर पंचायत से मांग कर रहे थे, ग्रामीणों की मांग पर नगर पंचायत के बोर्ड प्रस्ताव पर उत्तराखंड सरकार ने सीमा विस्तार के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किया है।

गुरुवार को धामी सरकार के कैबिनेट में जाखणी (मांडकुटी सैण) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने के पर ग्रामीणों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नगर पंचायत कीर्तिनगर का गठन सन 1950 में हुआ था,प्रथम बार नगर पंचायत का सीमा विस्तार 2017 में हुआ था, जिसमें जाखणी गाँव को सम्मिलित किया गया, लेकिन त्रुटि बस नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सीमा से लगा जाखणी के (मांडाकुटी सैण) के 32 परिवार छूट गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सीमा विस्तार के लिए ग्रामीण बार बार सम्मिलित होने की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने वर्ष 2019 में वार्ड 03 जाखणी के (मंडाकुटी सैण ) को नगर पंचायत में सम्मिलित करने का प्रस्ताव बोर्ड स्वीकृति दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आज उसी प्रस्ताव पर धामी सरकार के कैबिनेट में जाखणी (मांडाकुटी सैण) संबंधित 32, परिवारों को सम्मिलित करने का प्रस्ताव केबिनेट में पारित किया है।

मिष्ठान वितरण में ग्रमीण बीना देवी, सकला देवी, प्रमिला संगीता, सरोजनी, शिब सिंह, आनंद सिंह राजेंद्र सिंह मान सिंह, भूपेंद्र नेगी व पंकज आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top