उत्तराखंड

हादसा : जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा, दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर। 6 लोग घायल

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां आज दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में जौली ग्रांट एयरपोर्ट व रायपुर रोड पर आज सुबह दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें से एक कार का नम्बर – HR 35Q 3344, वहीं दूसरी कार का नंबर -UK07 DU, 9057 आपस में टकरा गई। जिसके बाद दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला! जिसके बाद पुलिस ने 108 की मदद से सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  “नशे को ना, खेल को हां” थीम पर खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ हाउस का दबदबा

 

 

डोईवाला कोतवाली एसएसआई विक्रम राज ने बताया कि यह सड़क हादसा सुबह 9:30 बजे के आसपास हुआ हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कल्जीखाल में किसान दिवस आयोजित

 

घायलों में से सुनीत सिंह निवासी हरियाणा, दीपेंद्र, दीपक, हेमंत कात्यायनी डिमरी और अनुराग त्रिपाठी थे। हादसे का अभी तक कारण पता नहीं चल पाया लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता : जिला पूर्ति अधिकारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top