उत्तराखंड

उत्तराखंड: मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का किया भूमि पूजन

Advertisements

मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को 06 माह के भीतर बरसात से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

मंत्री बोले – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे योजना का लोकार्पण।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहाड़ के ट्रीटमेंट का भूमि पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व 06 माह के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था तथा क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है,उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य प्रारंभ किया गया है और बरसात से पूर्व यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

ज्ञात हो कि लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। साथ ही कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होते थे।

इस अवसर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर,मोहन पेटवाल, गीता कुमांई, सतीश ढौंडियाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top