उत्तराखंड

74th Republic day : मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण, बोले : आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति है भारत

Advertisements
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण करते मंत्री जोशी।

रुद्रपुर/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण एवं जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति भारत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

उन्होंने कहा आज विश्व को खाद्यान्न निर्यात करने वाला और 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम भी आज भारत देश कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इन 74 सालों में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा मेक इन इंडिया का नाराज हो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है, उसको साकार करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

मंत्री जोशी ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री सतीश गोयल, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top