“JUSTICE IS DUE”… अतुल सुभाष की हत्या पर उठे सवाल, मेन वेल्फेयर ट्रस्ट ने की प्रेस कांफ्रेंस
देहरादून। मेन वेल्फेयर ट्रस्ट (MWT) ने शनिवार को प्रेस क्लब में एक विशेष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें “JUSTICE IS DUE” विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अतुल सुभाष की हत्या से जुड़े सवालों को उठाना और समाज में पुरुषों के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना था।
MWT के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारत में दहेज कानून का दुरुपयोग व्यापक है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इसे “कानूनी आतंकवाद” कहने के बावजूद सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि हर साल हत्या करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में तीन गुना अधिक है।
प्रमुख चर्चा के बिंदु :-
दहेज कानून और झूठे आरोपों के दुरुपयोग से जुड़े गंभीर मुद्दे।
पुरुषों की हत्या के बढ़ते आंकड़े और इससे जुड़े कारण।
झूठे मामलों में त्वरित कार्रवाई के विपरीत महिलाओं द्वारा किए गए अपराधों की अनदेखी।
पुरुषों और पतियों की हत्या दर पर गहराई से चर्चा।
पुरुषों के लिए एक स्वतंत्र आयोग की स्थापना की मांग।
कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट ने “अतुल सुभाष जैसी त्रासदियों” को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि MWT पिछले 18 वर्षों से घरेलू हिंसा, झूठे आरोपों और मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे पुरुषों के मुद्दों पर काम कर रहा है। संगठन की 8882498498 हेल्पलाइन हर महीने 5,000 से अधिक कॉल्स प्राप्त करती है।
MWT के देहरादून चैप्टर ने आम जनता और मीडिया से इस गंभीर मुद्दे पर जागरूकता फैलाने और न्याय व्यवस्था में सुधार की मांग को समर्थन देने की अपील की।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें