उत्तराखंड

बड़ी खबर : खुलेआम जाम गटक रहे नशेड़ियों पर चला कनखल पुलिस का डंडा, 25 आरोपी दबोचे

  • खुलेआम जाम गटक रहे नशेड़ियों पर चला कनखल पुलिस का डंडा
  • अभियान के दौरान 25 आरोपी दबोचे, पुलिस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
  • दोबारा यूं मिलने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी, वसूला 6250 रुपए जुर्माना
  • सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी- एसएसपी हरिद्वार
यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी 

सड़क किनारे सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर शोरगुल कर माहौल बिगाड़ने वालो को सुधारने के सम्बन्ध में एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन पर दिनांक 05.09.2023 को थानाध्यक्ष कनखल के नेतृत्व में चौकी जगजीतपुर क्षेत्रांतर्गत शराब के ठेके के आसपास, यंत्र पुल के पास स्थित ढाबों एवं बैरागी कैंप में चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 25 व्यक्तियों को दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : शराब के नशे में धुत गार्डों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹6250 जुर्माना वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए एक किल्क में..

पुलिस टीम में नितेश शर्मा थानाध्यक्ष कनखल, उ0नि0 देवेंद्र तोमर (चौकी प्रभारी जगजीतपुर), उ0नि0 भाजराम चौहान, उ0नि0 उपेंद्र सिंह, उ0नि0 सोनल रावत, एवं थाना कनखल के अन्य कर्मचारीगण आदि शामिल थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top