उत्तराखंड

खादी प्रदर्शनी : मूज घास से बने उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

खादी प्रदर्शनी: मूज घास से बने उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

देहरादून। राज्य स्तरीय खाद्य प्रदर्शनी में मूज घास से बने होटकेस, ट्रे और अन्य उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। महिला समूह के उत्पाद जहां देखने में आकर्षक है वही घर के कामों में प्रयोग के लिए भी बेहद सुलभ है।

रेसकोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। खादी पसंद करने वाले लोग खादी के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं हाथ से बने उत्पादों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में उधम सिंह नगर खटीमा के महिला मंगल दल के स्टॉल पर मुज घास की कैसरोल, ट्रे सहित कई उत्पाद ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। घास से बनी टोकरी कैस्ट्रॉल की तरह दिखाई देती है। इसमें रोटी रखने पर गिली नहीं होती और देर तक गर्म भी रहती हैं।

इसी तरह से मूज घास से बनी ट्रे भी दिखने में आकर्षक और प्रयोग करने में करने के लिए उपयुक्त है। हैंडमेड वस्तुओं को पसंद करने वाले लोग घास से बने इन उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। खटीमा की महिलाओं का समूह इन उत्पादों को तैयार करता है। यह सब सामान बनाने के लिए यह मूज घास बरसात के समय ही होती है। तब महिला समूह की सदस्य इस घास को एकत्र कर लेता है और फिर पूरे साल मांग के अनुसार यह सब उत्पाद तैयार किया जाते हैं।

अल्मोड़ा की बसंती देवी ने प्रदर्शनी में ऐपण का स्टॉल लगाया हुआ है। बसंती देवी ने बताया कि उनका 20-25 महिलाओं का समूह है। वे सभी मिलकर ऐपण बनाने का काम करते हैं। उनका समूह पिछले दो साल से ऐपण बनाने का काम कर रहा है।

इस दौरान शाम के समय प्रयास मंच के द्वारा खादी को लेकर नाटक की प्रस्तुति दी गई जिसमें खादी के प्रति लोगों को जागरूक किया और खादी अपनाने की अपील की। नाट्य मंच के कलाकारों ने लोगों को शहरी और ग्रामीण खादी योजना के बारे में जानकारी भी दी।

इस मौके पर राज्य निदेशक संजीव राय, सहायक निदेशक प्रथम बी. एस.कंडारी, सहायक निदेशक द्वितीय जी.एस. मलिक आदि मौजूद रहे। खादी प्रदर्शनी में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में हारून नृत्य और कृषि पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top