स्वास्थ्य

Road safety week : नींद का अभाव और नशे का प्रभाव मुख्य रूप से दुर्घटना के कारण : डॉ. बीके

रिपोर्टर : प्रियांशु सक्सेना

डोईवाला। हिमालयीय विश्वविद्यालय के सभागार में ‘सड़क सुरक्षा सप्ताह’ की श्रृंखला में एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसका संचालन डॉ ममता कुंवर ने किया।

मुख्यवक्ता के रूप में अर्थोपीडिक सर्जन पद्मश्री डॉ बीके एस संजय ने सड़क दुर्घटना के कारणों और उसे न्यून करने के समाधानो को विस्तार से समझाते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो न केवल वह व्यक्ति चोटिल होता है बल्कि उसके साथ पूरा परिवार प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से घायल हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

कहा कि नींद का अभाव और नशे का प्रभाव मुख्य रूप से दुर्घटना के कारण हैं। साथ ही वीडियो के माध्यम से भी सड़क दुर्घटना के कारणों को दिखाया और विशेष रूप से युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि सड़क पर चलने और गाडी चलाने के नियमों का पालन करना चाहिए ताकि व्यक्ति स्वयं के साथ साथ अन्य का जीवन भी बचा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

वक्ता के रूप में डॉ. गौरव संजय ने कहा कि भारत में प्रतिदिन डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा रहे हैं। सड़क दुर्घटना के कारणों में तेज गति से वाहन चलाना, शराब के नशे में गाड़ी चलाना और नींद आदि को वीडियो के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते देहरादून में स्कूल बंद, आदेश जारी

सेमिनार में हिमालयीय विश्वविद्यालय के चांसलर प्रो प्रदीप भारद्वाज, कुलपति प्रो जेपी पचौरी, प्रो अनिल कुमार झा, डॉ.अंजना विलियम्स, डॉ. अनूप बलूनी आदि उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top