उत्तराखंड

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज (Maharaj) ने दी बधाई

  • आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून। सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री बनने पर नर्सिंग अधिकारियों ने दी बधाई

महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा सुपरस्पेशियलिटी कोर्स
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top