उत्तराखंड

ब्रेकिंग : महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण

  • महाराज ने किया राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण
  • मंत्री ने दिये राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को भोपाल पानी स्थित महानिदेशक संस्कृति के नियंत्रणाधीन राजकीय अभिलेखागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को ठीक करने के साथ साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों पर आधारित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

महाराज ने अधिकारियों से कहा कि वह राजकीय अभिलेखागार के भवन की मरम्मत, शौचालयों की साफ-सफाई और वहां रखे अभिलेखों के संरक्षण व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कमचारियों का ब्यौरा भी तलब किया है।

संस्कृति मंत्री महाराज ने अधिकारियों को नैनीताल स्थित रामगढ़ में किसी व्यक्ति के पास महत्वपूर्ण अभिलेखों के होने की जानकारी देते हुए उन्हें भी संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

निरीक्षण के दौरान उनके साथ संस्कृति विभाग के सचिव/महानिदेशक हरीश चंद्र सेमवाल, राजकीय अभिलेखागार के सहायक निदेशक एवं प्रभारी वीरेंद्र नारायण सिंह, तकनीकी सहायक (इतिहास) मनोज आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top