उत्तराखंड

Good news : कैबिनेट मंत्री Satpal maharaj ने चौबट्टाखाल को दी 37 करोड़ की योजनाओं का बड़ा तोहफा 

  • महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दिया 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

जयहरीखाल (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है।

चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को विकासखंड जयहरीखाल के काण्डई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को पानी, सड़क और पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का भारी भरकम तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहां अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ ही 22 करोड 21 लाख की बडी धनराशि की गुर्जर खंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया।

क्षेत्रीय विधायक महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत 93 लाख 17 हजार की लागत की घेरुवा से गुर्जरखंड-मलाणा मोटर मार्ग योजना, राजकीय इण्टर कालेज, सिसल्डी तक 20 लाख 08 हजार के मोटर मार्ग, मेरैतपुर-कालौगांव-डेबडाली-तिलस्या के सेरणकोट तक 86 लाख 34 हजार की लागत के मोटर मार्ग, 4 लाख 50 हजार की लागत के सेरु रौला से सिरोलखाल तोक (खैरा) मोटर मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत तोली, कोटातल्ला, खड़कोली में 10-10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भी शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 की 56 लाख 33 हजार की योजना, 45 लाख 56 हजार की लागत की धन्दोली से मोलीपास्ता मोटर मार्ग, 10 लाख की धनराशि से बने ग्राम पंचायत सौड़ के अंतर्गत सतपुली मोटर मार्ग से चिमदाडी के लिए संपर्क मार्ग, 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार के खैरासैंण-डौंर-नग्धार-बयाली मोटर मार्ग पर बने स्पान क्लास-ए लोडिंग का स्टील गार्ड सेतु और 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने स्पान के स्टील ट्रस मोटर सेतु का भी लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, सतपुली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनोज खंतवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, मैत्री प्रकाश, संदीप कुमार, शकुंतला देवी, बजमोहन रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता विष्ट, लक्ष्मी देवी, यशराज सहित महिला मंगल दल, बसई, टसीला, काण्डई, घेरूवा वड्डा, तोली, मोली आदि उपस्थित थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top