उत्तराखंड

Chhattisgarh News : महाराज ने लोरमी की जन सभा में भरी चुनावी हूंकार

Advertisements

महाराज ने लोरमी की जन सभा में भरी चुनावी हूंकार

छत्तीसगढ़ की जनता को दी 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई

देहरादून/छत्तीसगढ़। डेढ़ दशक में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9270 करोड़ के बजट को बढ़ाकर लगभग 1 लाख करोड़ किया। प्रदेश के 58 लाख परिवारों के लिए एक रूपए किलो चावल योजना बनाई।पीडीएस की आदर्श व्यवस्था लागू करने वाला यह देश का पहला राज्य बना, जबकि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त लिखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित हुए कही।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

कैबिनेट मंत्री महाराज ने माता कौशल्या की भूमि और भवन श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा को प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

उन्होंने लोरमी की जनता से कहा कि वह यदि राज्य में विकास चाहते हैं, तो इसके लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। इसलिए सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के लिए लोरमी विधानसभा क्षेत्र से अरूण साव को प्रचंड बहुमत से विजयी बना कर राज्य में भाजपा की सरकार को सत्ता में लायें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top