उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) ने गिनाई अपने विभागों की 100 दिनों की उपलब्धियां। देखें वीडियो…

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही राज्य सरकार- रेखा आर्य

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज राज्य सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता के बीच एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं प्रदेश के सभी मंत्रीगण भी अपने अपने विभागों में किये गए या फिर आने वाले समय मे किये जाने वाले कार्यो को जनता के बीच रख रहे हैं।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता सौंपी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking : कांग्रेस ने की जिला पंचायत के समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूनिफार्म सिविल कोड का जो वादा जनता से किया था उसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।

वहीं मंत्री रेखा आर्य ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहने हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना इसे सुनिश्चित करेंगे।

खाद्य विभाग के बारे में मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने एक अभियान चलाया “अपात्र को ना व पात्र को हां” जिसका की पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने समर्थन किया। इस अभियान के माध्यम से अभी तक 78 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गजब : भू-माफियाओं ने बेच डाली सड़क, 14 साल बाद खुला फर्जीवाड़ा! अब हुआ मुकदमा दर्ज।

मंत्री महोदया ने कहा कि हमारी ये कोशिश थी कि जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन प्राप्त हो सके। इसके साथ ही हम लोग फ़ूड ग्रेन एटीएम को इंस्टाल किया है ताकि राशन डीलरों की दुकानों में लंबी-लंबी लाइने ना लगें।

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था कि हम अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर रिफिल करके देंगे उसका भी शासनादेश हमारे विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है, जल्द ही मुख्यमंत्री का समय लेते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा।

खेल विभाग के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने खेल विभाग की पॉलिसी का जीओ जारी कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ साथ हम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रारंभ करने जा रहे हैं जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे 1500 रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  234 बॉण्डधारी डॉक्टर होंगे बर्खास्त, चमोली से सबसे ज़्यादा गैरहाजिर

मंत्री महोदया ने कहा कि इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने जनता से किये वादों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है और बहुत हद तक अमलीजामा पहनाने की और अग्रसर हैं। ये जनता के लिए किए गए कार्य हैं और आगे भी जनता के लिए कार्य किये जायेंगे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top