उत्तराखंड

बड़ी खबर : शादीशुदा महिला ने मौजूदा ग्राम प्रधान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप! मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला…

  • मौजूदा ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म का आरोप मुकदमा दर्ज।

जोनी चौधरी लक्सर।
9548216591

Laksar news : लक्सर कोतवाली के सुल्तानपुर कुंहारी गांव में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  गुड न्यूज : ....अब लड़के के जन्म पर भी मिलेगी महालक्ष्मी किट (Mahalaxmi Kit), प्रस्ताव तैयार, जल्द लगेगी कैबिनेट की मुहर

पीड़ित महिला ने न्यायालय को पत्र देकर बताया कि जून 2017 में पड़ोस में रहने वाला एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाई थी। उसके बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शादी हो जाने के बाद भी आरोपी उसे परेशान कर रहा था। तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी सच्चाई बता दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से आरोपी की शिकायत की लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जवान प्रमोद रावत (Pramod Rawat) के आकस्मिक निधन पर अगरोड़ा बाजार में शोकाकुल। व्यापारियों ने रखी आज दुकानें बंद, क्षेत्र में शोक की लहर

इसलिए अंत में उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। वहीं कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस को तत्काल आरोपी मौजूदा ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग : बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जताई नाराजगी

लक्सर के सीईओ मनोज ठाकुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

‘इन्फो उत्तराखंड'(infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से जुड़ी तमाम खबरों को प्रकाशित कर प्रसारित किया जाता है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो ‘इन्फो उत्तराखंड’ के व्हाट्सएप व ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:-

Contact Info

Name: Mr. Neeraj Pal
Address: I block – 291,  Nehru colony, Dehradun, uttarakhand
Phone No: +91-9368826960
Email:  [email protected]

© 2023, Info Uttarakhand
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top