नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के एक मर्सडीज कार आगे जा रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में दाे लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में पांच लाेग सवार थे। जिसमें तीन लाेगाें काे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
शादी समारोह से लौट रहा था परिवार फरीदाबाद में एक शादी समाराेह से ये लाेग पालम गांव अपने घर आ रहे थे। तड़के लगभग तीन बजे पालम फ्लाईओवर के पास कार की रफ्तार काफी अधिक थी। कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बिनोद कुमार और कृष्णा सोलंकी की मौके पर मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कार फिलहाल दिल्ली कैंट थाने के बाहर खड़ी है। गाड़ी की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। ट्रक चालक को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें