उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने विधायक निधि से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगलदल की महिलाओं को सामाजिक उपयोग के लिए वितरित की सामग्री

गुनियाल गांव में विधायक निधि से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगलदल की महिलाओं को सामाजिक उपयोग हेतु सामग्री वितरित करते मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री बोले, महिलाओं को आर्थिक तौर पर मज़बूत करना सरकार का संकल्प

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को सामुदायिक भवन गुनियाल गांव में विधायक निधि से स्वीकृत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवंतपुर, भितरली, क्यारकुली, चंद्रोटी, गंगोल पंडितवाडी, गल्जवाड़ी, पुरकुल गांव, सिगली, गाजियावाला, बिष्ट गांव, बिलासपुर कांडली, हरियावाला खुर्द, पुरोहित वाला सहित 15 ग्राम पंचायतों के महिला मंगलदल की महिलाओं को सामाजिक उपयोग हेतु साज सज्जा की सामग्री वितरित किया।

अपने संबोधन में मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा आज महिलाओं ने समूहों के माध्यम से अपने जीवन को नई दिशा दी है। महिलाएं अचार, पापड़, अगरबती, ऊनी वस्त्र, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, डेयरी आदि जैसे अनेक आजीविका उपार्जक कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का हो तो हम महिला समूहों में कार्य कर रही महिलाओं की आजीविका को दोगुना करेंगे। मंत्री जोशी ने कहा राज्य जब 25 वर्ष का होगा, तब राज्य की करीब 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं में से सवा लाख महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत लखपति बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से उनकी सालाना आय एक लाख से ऊपर पहुंचाई जाएगी। जिससे महिलाओं की आय में सुधार आएगा और इस योजना के माध्यम से महिलाएं शशक्त और मजबूत होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

मंत्री जोशी ने कहा जल्द ही गुनियाल गांव में उद्यान बिभाग के माध्यम से बोटैनिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही गुनियाल गांव में बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है और निश्चित ही इस बिजली घर बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, वंदना बिष्ट, लक्ष्मण सिंह रावत, हरेंद्र रावत, सुरेंद्र डंगवाल, किशन सिंह पुंडीर, योगेश बिष्ट, युद्धवीर नेगी, अनुराग नेगी, ग्राम प्रधान सीता देवी, लीला शर्मा, सोहन सिंह, अन्नू पुंडीर, किरन, रचना थापा, प्रेम सिंह पंवार, महेंद्र पुंडीर, राधे जुयाल , सीमा जुयाल सहित महिला मंगल दल अध्यक्ष शिवानी, पूनम, रीना रावत, दीक्षा, अंजली खत्री, बिमला क्षेत्री, पिंकी, प्रिया थापली, सीमा, अनु गुरुंग, रजनी पंवार, रीना, मीना थापा, ममता थापा, तनुजा घले सहित कई लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

*प्रत्येक दल को ये समान दिया गया*

भोजन थाली-100 पीस, गिलास 100 पीस, चम्मच 100 पीस, जग 05 पीस, बाल्टी 02 पीस, कुर्सी 60 पीस, ढोलक 01 पीस, चिमटा 01 पीस, ढफली 01 पीस, बैग 01 पीस सम्मिलित हैं।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top