उत्तराखंड

बड़ी खबर : मंत्री हो तो रेखा आर्य जैसे.. सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल पूछने दौड़े चली आई उपजिला चिकित्सालय! हर संभव मदद का दिलाया भरोसा.. 

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या पहुंची टनकपुर उपजिला चिकित्सालय,सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का जाना हालचाल

घायलों के समुचित उपचार के लिए जिलाधिकारी को दिए निर्देश, प्रशासन करेगा हर संभव मदद-रेखा आर्या

टनकपुर‌ : चंपावत जिले के टनकपुर में हुई सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल लेने कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या उपजिला चिकित्सालय पहुंची। यहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए लोगो का हालचाल जाना और उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

साथ ही प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी से वार्ता कर उन्हें इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया। वही उन्होंने माँ पूर्णागिरि से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

बता दे कि टनकपुर स्थित ठूलीगाड़ पार्किंग में एक बस सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए।सभी मृतक यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top