उत्तराखंड

आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में हुए 16 हजार करोड़ के एमओयू, 400 करोड़ की हो चुकी है ग्राउंडिंग : रेखा आर्या

Advertisements

⬅️ देवभूमि में आयुष और वेलनेस क्षेत्र में हैं अपार संभावनाएं,उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से प्राप्त होगी आर्थिक मजबूती-रेखा आर्या

⬅️ आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में हुए 16 हजार करोड़ के एमओयू ,400 करोड़ की हो चुकी है ग्राउंडिंग-रेखा आर्या

⬅️ पहाड़ी जनपदों को भी आयुष ने किया कवर,निवेशकों के लिए देवभूमि है उद्योग लगाने के लिए मुफीद स्थान-रेखा आर्या

देहरादून : आज देवभूमि में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दूसरे दिन के सेसन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की।जानकारी देते हुए बताया कि आज के सत्र में आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में 16 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमे 400 करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है।साथ ही बताया कि आयुष ने पहाड़ी जनपदों को कवर करने का काम किया है।आज निवेशकों के लिए उद्योग लगाने के लिए देवभूमि एक बेहतर स्थान रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया ''करवाचौथ पर्व''

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज आयुष और वेलनेस के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है।उत्तराखंड को आयुष और वेलनेस से आर्थिक मजबूती प्रदान होगी।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में निवेश की बहुत संभावना है।उन्होनें सभी निवेशकों से प्रदेश में निवेश की अपील की।कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है।हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

कहा कि आज राज्य में रोड कनेक्टिविटी, संचार सुविधा, एयर कनेक्टिविटी, पेयजल सुविधा, विधुतीकरण की सुविधाएं मौजूद हैं।एक निवेशक के लिए इन सारी सुविधाओ का होना बेहद अनुकूल हैं।मंत्री रेखा आर्या ने सभी निवेशकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी राज्य में निवेश करें और आप सभी की हर संभव मदद करने के लिए राज्य सरकार तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वीकृत नक्शे से हटकर हो रहा निर्माण, एमडीडीए ने किया सील
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top